पटेरा: पटेरा पुलिस ने अवैध शराब के ठिकानों पर छापेमारी कर 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार, लहान नष्ट
Patera, Damoh | Sep 7, 2026 सागर के बंडा में हुई घटना को गंभीरता से लेते हुए पटेरा पुलिस प्रशासन पूरी तरह हरकत में आ गया है वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में अवैध मदिरा निर्माण और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए पटेरा पुलिस ने क्षेत्र के ककरान, कोटा और बरखेड़ा बेस में छापेमारी कर कुल 23 लीटर शराब जब्त की और मौके पर निर्मित किए जा रहे करीब 60 किलो महुआ लहान को नष्ट कराया।