गन्ने की बुग्गी निकालने को लेकर विवाद, ईंट से हमला कर 50 वर्षीय संजीव की हत्या का आरोप!
बागपत के छपरौली थाना क्षेत्र के गांव हलालपुर में शुक्रवार सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई। करीब 50 वर्षीय संजीव पुत्र योगराज की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
गन्ने की बुग्गी निकालने को लेकर हुआ था विवाद।
लेन-देन को लेकर पुरानी रंजिश की भी बात सामने आ रही है।
परिवार के ही लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया गया है।
ईंट से हमला कर संजीव की हत्या करने का आरोप।
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
शव को सीएचसी बागपत भेजा गया।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हत्या के आरोपों और विवाद की असली वजह जांच के बाद स्पष्ट होगी।
गांव हलालपुर, थाना छपरौली, जनपद बागपत।
#Baghpat #BreakingNews #Chhaprauli #CrimeNews #UttarPradesh
Baraut, Bagpat | Nov 13, 2026