बानसूर: बानसूर के रामपुर में 10 दिन से पेयजल संकट, मुख्य वॉल्व खराब; ग्रामीण परेशान
Bansur, Alwar | May 17, 2026 बानसूर। रामपुर के वार्ड नंबर एक में पिछले 10 दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप है। मुख्य वॉल्व खराब होने से ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जलदाय विभाग को कई बार शिकायत दी, लेकिन केवल आश्वासन मिला। विभाग ने नए वॉल्व की अनुपलब्धता बताकर मरम्मत के देरी बताई है।