शनिवार को जिलेभर में चलाए गए सघन वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 505 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। बैंक, वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच के बीच मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान करते हुए कुल 5 लाख 73 हजार रुपये का सम्मन शुल्क वसूला गया। पुलिस ने अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही है।