जिले में पिछले कुछ दिनों से सरस डेयरी के दूध को लेकर शिकायतें सामने आ रही हैं। ग्राहकों का कहना है कि घर ले जाकर गर्म करने पर दूध फट जा रहा है। जांच के दौरान डेयरी सुपरवाइजर के सामने भी दूध फटा। फटा दूध वापस लेकर आने पर बूथ संचालकों को मुश्किल हो रही है, कई बार बहस की नौबत आ गई।