डुमरा: भासर पिकेट पुलिस ने चारपहिया वाहन से 110 लीटर विदेशी शराब बरामद की
सीतामढ़ी थाना क्षेत्र के भासर पिकेट पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए एक चारपहिया वाहन से 110 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। गुप्त सूचना एवं सघन जांच के दौरान पुलिस ने संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली, जिसमें भारी मात्रा में विदेशी शराब पाई गई।