चकरनगर: भाजपा मंडल बार की मासिक बैठक संपन्न, जिला महामंत्री से बूथ अध्यक्षों ने की कुछ अधिकारियों की शिकायत
:कस्बा हनुमन्तपुरा में भारतीय जनता पार्टी मंडल की मासिक बैठक सोमवार को श्री हरि अतिथि गृह में अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष उदयवीर सिंह दोहरे की अध्यक्षता में दोपहर 3 बजे संपन्न हुई। उक्त बैठक में बतौर मुख्यातिथि शांमिल हुए जिला महांमत्री हरनाथ सिंह कुशवाह ने सबसे पहले बूथ अध्यक्षों से लेकर मौजूद सभी कार्यकर्ताओं की समस्याओं को बड़ी गंभीरता के साथ सुना।