सरदारशहर: सरदारशहर में पुलिस ने 399 नशीली टैबलेट के साथ दो तस्करों को पकड़ा, कीमत ₹40 हजार
सरदारशहर पुलिस ने रविवार रात 'नकेल' अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया। एसआई रामफूल मीणा के नेतृत्व में बुकनसर फांटा पर नाकाबंदी के दौरान बिना नंबर की बाइक पर आए आरोपियों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने दबोच लिया। तलाशी में बैग से 399 नशीली टैबल मिली।