अमानगंज: द्वारी और विक्रमपुर में 12 नवंबर से तीन दिवसीय आधार शिविर का आयोजन, ग्राम पंचायत सचिव ने दी जानकारी
द्वारी ग्राम पंचायत के सचिव मिथिलेश तिवारी ने शनिवार की दोपहर 12:00 जानकारी साझा कर बताया कि पन्ना कलेक्टर सुरेश कुमार के निर्देश पर गुनौर विकासखण्ड के ग्राम द्वारी एवं विक्रमपुर में तीन दिवसीय आधार शिविर का आयोजन 12 से 14 नवम्बर तक किया जाएगा।