रामसनेही घाट: बुढ़वा बाबा मंदिर तासीपुर के पास कल्याणी नदी में एक युवक के डूबने की सूचना पर एसडीआरएफ की टीम कर रही है युवक की तलाश
रामसनेहीघाट तहसील अंतर्गत बुढ़वा बाबा मंदिर तासीपुर के पास कल्याणी नदी में एक युवक के डूबने की सूचना तहसील प्रशासन को मिली।तहसील प्रशासन के द्वारा एसडीआरएफ की टीम को बुलाकर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। लेकिन शुक्रवार की शाम 5:00 बजे तक डूबे युवक का पता नहीं चल सका है।