गिरिडीह: जेपीएससी परीक्षा को लेकर डीसी का निरीक्षण, केंद्रों पर सुरक्षा और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के निर्देश
झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर रविवार को 11 बजे उपायुक्त रामनिवास यादव ने बीएनएस डीएवी समेत विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।