अशोक नगर: बाइक फिसलने से 60 वर्षीय व्यक्ति घायल, ज़िला अस्पताल में भर्ती
अशोकनगर जिले के प्राणपुर के पास एक बाइक दुर्घटना में 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गए। जानकारी के अनुसार मूलचंद पुत्र शिवलाल पाल निवासी नामनगर राजघाट सोमवार रात करीब 8 बजे बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान प्राणपुर के पास अचानक बाइक फिसल गई, जिससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल को संभाला और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।