मालथोन: किशनगढ़ ग्राम में आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत
Malthon, Sagar | Aug 12, 2026 मालथौन थाना क्षेत्र के किशनगढ़ ग्राम में आकाशीय बिजली गिरने से 58 वर्षीय पूरनलाल पाल की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार करीब 5:00 बजे पूरन लाल पाल खेत की ओर गया हुआ था कि अचानक बारिश होने लगी बारिश से बचने के लिए वह व्यक्ति नीम के पेड़ के नीचे खड़ा हो गया। इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरने से उसकी मौत। मौके पर पहुंची पुलिस जांच जुटी हुई है।