रायबरेली: दोहरी गांव में दबंगों ने जेई के साथ की मारपीट, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
28 दिसंबर 2024 समय 8 बजे रायबरेली में दबंगों ने जेई से की मारपीट,घटिया निर्माण सामग्री की जांच करने पहुंचे जेई पर दबंगों ने किया हमला।जल जीवन मिशन के तहत चल रहा था कार्य।राही ब्लाक के दोहरी गांव में बनाई जा रही थी पानी की टंकी,घायल जेई राहुल वर्मा को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती,चिकित्सक डॉ अनुराग शुक्ला ने बताया कि इलाज के उपरांत जेई की हालत स्थिर है ।