रायबरेली: बरदर गांव में जुआ खेलने का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, कैमरे को देखकर भागते हुए जुआड़ी
27 दिसंबर शुक्रवार शाम 6:00 बजे सोशल मीडिया पर जुआ खेलते हुए कुछ जुवाड़ियो का वीडियो वायरल हुआ। वायरल होते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। कैमरे को देखकर जुआ खेलने वाले लोग भागते हुए भी नजर आ रहे हैं। पुलिस की कार्यशैली पर लोग सवाल खड़े कर रहे है। पुलिस दावा करती है, कि जुआ खेलने वालों पर कार्यवाही लगातार की जा रही है। परंतु जुआ खेलने वालों का गिरोह सक्रिय है।