रायबरेली: शेखपुर समोधा में साइकिल सवार किशोर पिकअप की टक्कर से हुआ गंभीर घायल, जिला अस्पताल में इलाज जारी
27 दिसंबर शुक्रवार शाम 7:00 बजे साइकिल सवार किशोर को पिकअप चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी लेकर जाया गया। परंतु सिर एवं पैर में गंभीर चोट होने के चलते, किशोर को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां गंभीर अवस्था में इलाज किया जा रहा है। किशोर बछरावां से अपने गांव की ओर जा रहा था।