रायबरेली: मस्तान नगर में उधारी के पैसे मांगने गए युवक को दबंगों ने गोली मारकर किया घायल, जिला अस्पताल में इलाज जारी
27 दिसंबर शुक्रवार शाम 8:30 बजे के आसपास एक युवक को उधारी का पैसा मांगना महंगा पड़ गया। पैसे मांगने को लेकर दोपहर में हुए विवाद के बाद शाम को उक्त दबंगों ने युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल अवस्था में युवक का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है। डॉक्टर के मुताबिक युवक की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। युवक आरा मशीन संचालक से अपनी मजदूरी मांगने गया था।