सहारनपुर: मस्ज़िद ध्वस्तीकरण की पोस्ट को लेकर यूट्यूबर पर मामला दर्ज़, एसपी सिटी ने दी जानकारी
सहारनपुर में यूट्यूब चैनल और एक्स (ट्विटर) पर कलेक्ट्रेट परिसर की मस्जिद के ध्वस्तीकरण से जुड़ी आपत्तिजनक सामग्री व अफवाह फैलाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज की है। इसमें यूट्यूबर पूजा के हैंडल से शेयर की गई एक पोस्ट को प्रमुख आधार बनाया गया है।