भीलवाड़ा: ई-रिक्शा चालक का अपहरण कर दी गई अमानवीय यातनाएं, नग्न कर पिलाया यूरिन, पीड़ित ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई
राजस्थान के भीलवाड़ा में मानवता को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक ई-रिक्शा चालक का फिल्मी अंदाज में अपहरण कर उसे बंधक बनाया गया और फिर उसके साथ वो दरिंदगी की गई जिसे सुनकर किसी की भी रूह कांप जाए। आरोपियों ने न केवल युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की, बल्कि उसे नग्न कर पेशाब (यूरिन) पिलाने जैसी घिनौनी हरकत भी की।