जमुई: 155वीं जयंती के अवसर पर समाहरणालय में DM और SP ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
Jamui, Jamui | Oct 2, 2024 दो अक्टूबर बुधवार को दिन के 11:00 बजे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 155 वीं जयंती पर DM अभिलाषा शर्मा और SP चंद्रप्रकाश ने समाहरणालय स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। साथ ही डीडीसी सुमित कुमार, एसडीओ अभय कुमार तिवारी सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी बारी- बारी से माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।