अमनौर: गोसी अमनौर: पुलिस ने छापामारी कर झाड़ी से बरामद की अंग्रेजी शराब
Amnour, Saran | Jun 2, 2026 स्थानीय पुलिस ने क्षेत्र के गोसी अमनौर में छापामारी करके दो बोरा में अंग्रेजी शराब जप्त किया है इस दौरान मौके से तस्कर फरार हो गये। पुलिस ने मंगलवार की सुबह सात बजे बताया कि गुप्त सुचना पर दो बोरा में कुल 90 पीस फ्रुटी के टेट्रा पैक बरामद किया गया जबकि मौके से शराब कारोबारी गोसी अमनौर निवासी रंजन साह फरार हो गया है।