लातेहार: मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण का निरीक्षण कर बीएलओ-बीएलए-2 को दिए आवश्यक निर्देश
लातेहार: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत मंगलवार को रोल प्रेक्षक-सह-आयुक्त पलामू प्रमंडल कुमुद सहाय एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त संदीप कुमार ने मनिका प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।