सेन्हा: सेन्हा झालजमीरा में 18 से 20 मई तक तीन दिवसीय बिशु सेंदरा सम्मेलन, आयोजन को लेकर जुटे जिला राजी पड़हा पदाधिकारी
लोहरदगा जिला राजी पड़हा व्यवस्था द्वारा आयोजित तीन दिवसीय बिशु सेंदरा सम्मेलन की तैयारी को लेकर रविवार दोपहर लगभग 12:30 बजे सेन्हा प्रखंड के झालजमीरा स्थित जामुनडीपा आम बगीचा में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्थाओं एवं विभिन्न जिम्मेदारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।