देहरादून: स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने विधानसभा स्थित कार्यालय में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की, दिए निर्देश
राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित मेडिकल कॉलेजों में एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसरों के रिक्त 156 पदों पर जल्द ही फैकल्टी तैनात करने के निर्देश दिए गये हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि नई तैनाती से राज्य के राजकीय मेडिकल कॉलेजों को फैकल्टी की कमी से काफी राहत मिलेगी।