खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम में युवाओं को खेल के प्रति किया जागरूक।
शेखपुरा के रामाधीन महाविद्यालय में खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद शंभू शरण पटेल शामिल हुए। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाइव वीडियो के माध्यम से युवाओं को संबोधित किया और खेल के महत्व पर चर्चा की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद शंभू शरण पटेल ने कहा कि पढ़ाई-लिखाई के साथ-साथ खेल भी युवाओं के जीवन में बेहद जरूरी है। खेल से युवाओं का शारीरिक और मानसिक विकास होता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अथक प्रयास से देश में खेल और खिलाड़ियों को लगातार बढ़ावा मिल रहा है।
सांसद ने कहा कि शेखपुरा में भी बहुत जल्द खेल से संबंधित आयोजन कराया जाएगा, जिससे जिले के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर अवसर मिल सके।
कार्यक्रम के दौरान युवाओं में खेल के प्रति जागरूकता और उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर शंभू शरण पटेल, बिपिन मंडल, डॉ. नवलता, डॉ. दिवाकर कुमार सिंह, आकाश कश्यप, रोहित कुमार, विवेक कुमार, अंशु गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।