पटना ग्रामीण: पटना: हत्या की योजना बना रहे एक अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एसपी वेस्ट ने दी जानकारी
29 सितंबर को गुप्त सूचना के आधार पर एक वांछित अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है,जो किसी व्यक्ति की हत्या करने की व्यवस्था बना रहा था। मंगलवार दोपहर 3:17 बजे मामले की जानकारी एसपी वेस्ट भानु प्रताप सिंह ने दी है। मौके पर उन्होंने यह भी बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त पूर्व में भी कई कांडों में वांछित रहा है।