पटना ग्रामीण: पटना: पूजा पंडाल के पास हथियार का प्रदर्शन और फायरिंग करने वाला अपराधी गिरफ्तार, एसपी वेस्ट ने दी जानकारी
29 सितंबर को नारियल घाट तकियापर पूजा पंडाल के पास हथियार का प्रदर्शन करने और फायरिंग करने के मामले में अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसके पास से एक देसी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस और 1 खोखा बरामद किया गया है। मंगलवार दोपहर 2:55 पर सोशल मीडिया के माध्यम से एसपी वेस्ट भानु प्रताप सिंह ने मामले की जानकारी दी है।