पटना ग्रामीण: गर्दनीबाग में मानिकचंद्र तालाब के पास फायरिंग, पुलिस ने बाइक और हथियार जब्त किए, डीएसपी ने दी जानकारी
सोमवार की देर रात राजधानी पटना के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र स्थित मानिकचंद्र तालाब के पास गश्ती दल को देखकर कुछ असामाजिक तत्व अपनी बाइक छोड़कर भाग गए। इसी दौरान मौके पर मौजूद एक परिवार का लड़का-लड़की भी भागने लगे, जिसमें लड़की तालाब किनारे रह गई। पुलिस ने उसे सकुशल परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के लौटने के क्रम में भागे हुए युवक अपनी बाइक लेने दोबारा पहुंचे।