कटोरिया: तुलसीवरण गांव में अलाव सेंकने के दौरान वृद्ध महिला झुलसी, कटोरिया अस्पताल से रेफर
Katoria, Banka | Feb 6, 2026 तुलसीवरण गांव में शुक्रवार सुबह करीब दस बजे अलाव सेंकने के दौरान साड़ी में आग पकड़ने से 71 वर्षीय अमोला देवी गंभीर रूप झुलस गयी। परिजनों ने आनन-फानन उन्हें इलाज के लिए कटोरिया रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाॅक्टर ने उनकी गंभीर हालत देख बेहतर इलाज के लिए उन्हें देवघर रेफर कर दिया।