चित्तौड़गढ़। बड़ी सादड़ी उपखंड की जरखाना ग्राम पंचायत में शुक्रवार को चार दिवसीय जरखाना क्रिकेट प्रीमियर लीग का शुभारंभ हुआ। विधानसभा स्तरीय इस प्रतियोगिता में 12 टीमें भाग ले रही हैं। विजेता को 31,000 और उपविजेता को 15,000 रुपये का नकद पुरस्कार मिलेगा।