दीपका: कलेक्टर ने चैतमा स्वास्थ्य केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया, मरीज़ों से की बातचीत
Dipka, Korba | Apr 11, 2026 कलेक्टर कुणाल दुदावत ने ग्राम पंचायत चैतमा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध ओपीडी सेवाओं, मरीज़ों के पंजीयन, उपचार एवं दवाइयों की उपलब्धता, लैब तथा प्रसव सुविधा की विस्तृत जानकारी ली। इसके बाद वे वार्ड में पहुँचे और वहाँ भर्ती मरीज़ों से उपचार व्यवस्था के विषय में बातचीत की।