कोंडागांव: ग्राम बवई में पैदल जा रहे ग्रामीण को अज्ञात बाइक ने पीछे से ठोका, घायल ग्रामीण को गंभीर हालत में लाया गया जिला अस्पताल
कोंडागांव जिले के ग्राम बवई में आज रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया इस हादसे में एक ग्रामीण बुरी तरह जख्मी हो गया है। जिन्हें उनके परिजनों ने निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया है। बताया जा रहा है जीवन यादव पिता जुगधर यादव उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम बवई अपने काम से पैदल जा रहा था उसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें बुरी तरह टक्कर मार दिया।