कोंडागांव: NH-30 मरकाम ढाबा के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से अज्ञात व्यक्ति की हुई मौत, 18 घण्टे बाद भी मृतक की नही हुई पहचान
NH 30 मरकाम ढाबा के पास रविवार की सुबह एक अज्ञात वाहन ने एक अज्ञात व्यक्ति को ठोकर मार कर फरार हो गया।हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई है।सूचना पर फरसगांव पुलिस घटना स्थल पर पहुँचकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु चीरघर में रखवाकर मृतक की पहचान में जुटी गई है।वही अज्ञात वाहन की खोजबीन कर रहे हैं।जहा रात 11 बजे 18 घण्टे बाद भी मृतक की पहचान नही हो पाई है।