धौलपुर: गुलाबबाग चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, पिता-पुत्री घायल
गुलाब बाग चौराहे के पास मंगलवार को दोपहर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां बेटी की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में भर्ती घायल निवासी गौरव कॉलोनी, दरियापुर के मुताबिक वह अपनी बेटी को जिला अस्पताल से बाजार