बटियागढ़: अजब धाम में संजो बघेल के भजनों पर झूमे श्रद्धालु, देर रात तक आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं
अजब धाम में पूज्य जै जै सरकार के जन्मोत्सव और मां त्रिपुरसुंदरी एकादश लक्षार्चन के समापन बेला में गुरुवार रात महाकौशल अंचल की प्रसिद्ध भजन गायिका संजो बघेल ने प्रस्तुतियां दी,धार्मिक गीतों और भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए, राधा कृष्ण का अभिनय कर रहे कलाकारों ने श्रीकृष्ण भजनों पर आकर्षक प्रस्तुति देकर श्रोताओ और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया,