बटियागढ़: बटियागढ़ में खेत में बने टपरे में आग लगने से जले कृषि उपकरण, मौके पर पहुंचे तहसीलदार
बटियागढ़ तहसील क्षेत्र के बटियागढ़ दमोह बाईपास पर खेत में बने टपरे में आग लग गई.. आग लगने से मोटर पंप,पाइप कृषि उपकरण व अन्य सामान जलकर खाक हो गया गुरुवार दोपहर करीब 2।30 बजे आग लगने की सूचना पर बटियागढ़ तहसीलदार योगेंद्र चौधरी राजस्व अमले के साथ मौके पर पँहुचे हटा से दमकल वाहन बुलाई गई कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया