बटियागढ़: चैनपुरा हादसे में घायल युवक की मौत, मृतकों की संख्या 2 हुई, बटियागढ़ थाना पुलिस अस्पताल पहुंची
बटियागढ़ थाना क्षेत्र के चैनपुरा गांव में अज्ञात ट्रक द्वारा बाइक सवारों को टक्कर मार दी थी,हादसे में एक बच्चे की घटनास्थल पर मौत हो गई थी जबकि एक घायल को अस्पताल भेजा गया था जिला अस्पताल दमोह में इलाज के दौरान घायल विनोद की भी मौत हो गई इस प्रकार घटना में मृतको की संख्या दो हो गई घटना के बाद आज मंगलवार दोपहर 3 बजे बटियागढ़ थाना पुलिस अस्पताल पँहुची