बटियागढ़: बटियागढ़ में ट्राला हादसे का CCTV फुटेज आया सामने, टक्कर मारते वीडियो वायरल
बटियागढ़ नगर में ट्राला हादसे का cctv फुटेज सामने आया है, आज बुधवार सुबह 11 बजे यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया जिसमे अनियंत्रित ट्राला टक्कर मारते देखा जा रहा है। गौरतलब है कि बीते शनिवार की रात एक अनियंत्रित ट्राला 407 ट्रक को टक्कर मारते हुए दुकानों में जा घुसा था जिसमे सैलून और बेल्डिंग दुकान क्षतिग्रस्त हुई थी बटियागढ़ थाना पुलिस मौके पर पँहुची थी