पिछोर: ग्राम भितरगुआ और कालीपहाड़ी के बीच किचार खांद मंदिर के पास रातोंरात स्थापित हुई अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा
पिछोर विधानसभा में रातोंरात मूर्ति स्थापना का सिलसिला लगातार जारी है।ताजा मामला ग्राम भितरगुआ और कालीपहाड़ी के बीच स्थित किचार खांद मंदिर के पास का है।प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात अज्ञात लोगों द्वारा वीरांगना महारानी अवंतीबाई लोधी जी की प्रतिमा स्थापित कर दी गई।आज शनिवार सुबह लगभग 8:00 बजे इस प्रतिमा स्थापना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।