लोहरदगा: लोहरदगा में आयोजित सालाना उर्स के मौके पर बाबा दुखन शाह (र.अ.) के दरगाह पर झुके हजारों शीश, सबने मांगी दुआ
प्रेम, सदभाव व आस्था के प्रतीक शहंशाह-ए-फकीर बाबा दुखन शाह (र.अ.) का 99 वां सालाना उर्स आज संपन्न हुआ। सभी धर्म के लोगों को ऐसी मान्यता है कि बाबा के दरगाह पर मत्था टेकने वालों की हर जायज मुराद पूरी होती है। धर्म-संप्रदाय और ऊंच-नीच की भावना से उपर उठकर जनकल्याण को समर्पित बाबा दुखन शाह के दरबार में सभी समुदाय के लोग अपनी-अपनी फरियाद लेकर पहुंचते हैं।