आरा: आरा में अनोखी परंपरा, दशमी के दिन मां दुर्गा की विदाई होती है, 100 साल से निभाई जा रही है यह परंपरा
Arrah, Bhojpur | Oct 20, 2026 आरा शहर में दुर्गा पूजा की कई परंपराएं अपनी अलग पहचान रखती हैं। इन्हीं में से एक अनोखी परंपरा मीरगंज मोहल्ले में देखने को मिलती है, जहां विजयदशमी के दिन ही मां दुर्गा की प्रतिमा की विदाई कर दी जाती है। मीरगंज स्थित बाबू रामध्यान सिंह के हाता में लगभग सौ वर्षों से इस परंपरा का निर्वहन किया जा रहा है। समय बदलता रहा, पीढ़ियां बदलती रहीं, लेकिन मां दुर्गा की प्र