Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Pm
Uttarpradesh

जमुई: गिद्धौर में ई-रिक्शा पलटने से चालक घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती

Jamui, Jamui | Apr 27, 2026
गिद्धौर बाजार के पास रविवार की रात 8 बजे के करीब एक तेज रफ्तार ई रिक्शा दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसका चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए देर रात सदर अस्पताल लाया गया। घायल चालक की पहचान गिद्धौर निवासी अरविंद कुमार के रूप में की गई।

MORE NEWS

जमुई के महादेव सिमरिया स्थित बाबा धनेश्वर नाथ मंदिर में श्रावणी मेले का DM और SP ने उद्घाटन कर व्यवस्था का लिया जायजा

जमुई जिले के महादेव सिमरिया स्थित बाबा धनेश्वर नाथ मंदिर में श्रावणी मेले का मंगलवार की शाम 5:00 बजे DM नवीन और SP विश्वजीत दयाल द्वारा उद्घाटन किया गया। इस दौरान पदाधिकारियों ने मंदिर में पूजा अर्चना कर जिलेवासियों के सुख समृद्धि का कामना किया। वहीं DM और SP ने समस्त प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मंदिर प्रांगण और शिवगंगा सरोवर का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं व सुविधाओं का जायजा लिया। साथ ही खेल, कला, साहित्य और अन्य क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों और व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त, भूमि उप समाहर्ता, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी सहित जमुई के प्रबुद्ध जन, कवि, साहित्यकार और समाजसेवी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने जमुई की समृद्ध धार्मिक-सांस्कृतिक विरासत को नमन किया। उन्होंने कहा कि बाबा धनेश्वर नाथ धाम केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि जमुई जिले की सांस्कृतिक आत्मा और जन-जन की अटूट श्रद्धा का प्रतीक है। जिला प्रशासन का यह निरंतर प्रयास है कि दूर-दराज से आने वाले हर कांवड़िए और श्रद्धालु को एक सुगम, सुरक्षित और आध्यात्मिक वातावरण मिल सके। 
श्रद्धालुओं की अपार भीड़ की संभावना को देखते हुए संपूर्ण मेला परिसर में बैरिकेडिंग, पेयजल, मेडिकल कैंप, स्वच्छता , तथा CCTV कैमरों और पुलिस बल के माध्यम से सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं, ताकि भक्ति के इस पावन उत्सव में किसी भी भक्त को असुविधा का सामना न करना पड़े।
 अंत में उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से मेले की गरिमा, स्वच्छता और आपसी सौहार्द बनाए रखते हुए भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की।
दरअसल इस मंदिर के बारे में लोक मान्यता है कि गिद्धौर राजवंश के राजा पूरणमल की असीम भक्ति से प्रसन्न होकर स्वयं भगवान विश्वकर्मा ने रातों-रात इस मंदिर का निर्माण किया था। धनवे गाँव के कुंभकार धनेश्वर पंडित को मिले इस स्वयंभू शिवलिंग की पूजा में आज भी पारंपरिक रूप से कुंभकार समाज की उपस्थिति यहाँ की अनूठी सामाजिक समरसता और लोक-संस्कृति का अनुपम उदाहरण पेश करती है। मंदिर के चारों ओर फैली पवित्र शिवगंगा , सामने से दिखती गिद्देश्वर पर्वत की चोटियां और इसके ऐतिहासिक पृष्ठभूमि जमुई को बिहार के धार्मिक पर्यटन मानचित्र पर इसे एक विशिष्ट और गौरवशाली पहचान दिलाती है। #jamuibihar #mahadevsimariya #JamuiNews #jamuitopnews #jamuiPolice #spjamui #dmjamui #viralreelsシ #viralpost #viral #pujaarchna

जमुई के महादेव सिमरिया स्थित बाबा धनेश्वर नाथ मंदिर में श्रावणी मेले का DM और SP ने उद्घाटन कर व्यवस्था का लिया जायजा जमुई जिले के महादेव सिमरिया स्थित बाबा धनेश्वर नाथ मंदिर में श्रावणी मेले का मंगलवार की शाम 5:00 बजे DM नवीन और SP विश्वजीत दयाल द्वारा उद्घाटन किया गया। इस दौरान पदाधिकारियों ने मंदिर में पूजा अर्चना कर जिलेवासियों के सुख समृद्धि का कामना किया। वहीं DM और SP ने समस्त प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मंदिर प्रांगण और शिवगंगा सरोवर का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं व सुविधाओं का जायजा लिया। साथ ही खेल, कला, साहित्य और अन्य क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों और व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त, भूमि उप समाहर्ता, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी सहित जमुई के प्रबुद्ध जन, कवि, साहित्यकार और समाजसेवी उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने जमुई की समृद्ध धार्मिक-सांस्कृतिक विरासत को नमन किया। उन्होंने कहा कि बाबा धनेश्वर नाथ धाम केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि जमुई जिले की सांस्कृतिक आत्मा और जन-जन की अटूट श्रद्धा का प्रतीक है। जिला प्रशासन का यह निरंतर प्रयास है कि दूर-दराज से आने वाले हर कांवड़िए और श्रद्धालु को एक सुगम, सुरक्षित और आध्यात्मिक वातावरण मिल सके। श्रद्धालुओं की अपार भीड़ की संभावना को देखते हुए संपूर्ण मेला परिसर में बैरिकेडिंग, पेयजल, मेडिकल कैंप, स्वच्छता , तथा CCTV कैमरों और पुलिस बल के माध्यम से सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं, ताकि भक्ति के इस पावन उत्सव में किसी भी भक्त को असुविधा का सामना न करना पड़े। अंत में उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से मेले की गरिमा, स्वच्छता और आपसी सौहार्द बनाए रखते हुए भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की। दरअसल इस मंदिर के बारे में लोक मान्यता है कि गिद्धौर राजवंश के राजा पूरणमल की असीम भक्ति से प्रसन्न होकर स्वयं भगवान विश्वकर्मा ने रातों-रात इस मंदिर का निर्माण किया था। धनवे गाँव के कुंभकार धनेश्वर पंडित को मिले इस स्वयंभू शिवलिंग की पूजा में आज भी पारंपरिक रूप से कुंभकार समाज की उपस्थिति यहाँ की अनूठी सामाजिक समरसता और लोक-संस्कृति का अनुपम उदाहरण पेश करती है। मंदिर के चारों ओर फैली पवित्र शिवगंगा , सामने से दिखती गिद्देश्वर पर्वत की चोटियां और इसके ऐतिहासिक पृष्ठभूमि जमुई को बिहार के धार्मिक पर्यटन मानचित्र पर इसे एक विशिष्ट और गौरवशाली पहचान दिलाती है। #jamuibihar #mahadevsimariya #JamuiNews #jamuitopnews #jamuiPolice #spjamui #dmjamui #viralreelsシ #viralpost #viral #pujaarchna

Jamui, Jamui | Jul 28, 2026

जमुई: जिला परिषद अध्यक्ष पति पूर्व MLC प्रत्याशी गुड्डू यादव से जुड़े 24 ठिकानों पर आर्थिक अपराध इकाई की छापेमारी

जिला परिषद अध्यक्ष दुलारी देवी और उनके पति सह पूर्व एमएलसी गुड्डू यादव से जुड़े 24 ठिकानों पर मंगलवार की सुबह से EOU यानि आर्थिक अपराध इकाई की गठित टीम द्वारा एक साथ छापेमारी शुरू की गई, जो अबतक दोपहर बाद 03:00 बजे तक जारी है। 24 ठिकानों में 23 ठिकाने जमुई , सिकंदरा और ख़ैरा इलाके में हैं जबकि एक ठिकाना शेखपुरा में है। इस दौरान जमीन से संबंधित व अन्य कई प्रकार के कागजात  को जब्त किया गया है। साथ ही संपत्तियों को भी खंगाला जा रहा है। इसके अलावा कई अन्य सन्देहहास्पद कागजात व सामान मिलने की बातें सामने आ रही है, जिसकी विस्तारपूर्वक जानकारी शाम तक छापेमारी खत्म होने के बाद दी जाएगी। कुछ लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। अचानक आर्थिक अपराध इकाई के छापेमारी से हड़कंप मच गया। चारों ओर पुलिस पदाधिकारी और जवानों की तैनाती से इलाके में दहशत फैल गई। चारों ओर अफरा- तफरी का माहौल बना हुआ है। छापेमारी की खबर जिलेभर में करंट की तरह फैल गई। छापेमारी के बाद आए निष्कर्ष पर लोगों की निगाहें टिकी हुई है। 

इस संबंध में आर्थिक अपराध इकाई के एडिशनल एसपी कुमार इंद्र प्रकाश ने बताया कि आर्थिक अपराध इकाई थाना पटना में 14/26 एक केस दर्ज किया गया था, जो संगठित अपराध से संबंधित है। इसी को लेकर जमुई के 23 जगहों पर 23 अलग-अलग टीम गठित कर एक साथ छापेमारी की जा रही है। इसमें अभियुक्त गुड्डू यादव समेत अन्य लोग शामिल हैं। अबतक जितने भी दस्तावेज मिले हैं सबकी जांच की जा रही है। कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। छापेमारी जारी है। छापेमारी के बाद फाइनल रिपोर्ट एक साथ दी जाएगी। #jamuitopnews #jamuinews #jamuibihar #Crime #CrimeNews #EOU #आर्थिकअपराधइकाई #jamuiPolice

जमुई: जिला परिषद अध्यक्ष पति पूर्व MLC प्रत्याशी गुड्डू यादव से जुड़े 24 ठिकानों पर आर्थिक अपराध इकाई की छापेमारी जिला परिषद अध्यक्ष दुलारी देवी और उनके पति सह पूर्व एमएलसी गुड्डू यादव से जुड़े 24 ठिकानों पर मंगलवार की सुबह से EOU यानि आर्थिक अपराध इकाई की गठित टीम द्वारा एक साथ छापेमारी शुरू की गई, जो अबतक दोपहर बाद 03:00 बजे तक जारी है। 24 ठिकानों में 23 ठिकाने जमुई , सिकंदरा और ख़ैरा इलाके में हैं जबकि एक ठिकाना शेखपुरा में है। इस दौरान जमीन से संबंधित व अन्य कई प्रकार के कागजात को जब्त किया गया है। साथ ही संपत्तियों को भी खंगाला जा रहा है। इसके अलावा कई अन्य सन्देहहास्पद कागजात व सामान मिलने की बातें सामने आ रही है, जिसकी विस्तारपूर्वक जानकारी शाम तक छापेमारी खत्म होने के बाद दी जाएगी। कुछ लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। अचानक आर्थिक अपराध इकाई के छापेमारी से हड़कंप मच गया। चारों ओर पुलिस पदाधिकारी और जवानों की तैनाती से इलाके में दहशत फैल गई। चारों ओर अफरा- तफरी का माहौल बना हुआ है। छापेमारी की खबर जिलेभर में करंट की तरह फैल गई। छापेमारी के बाद आए निष्कर्ष पर लोगों की निगाहें टिकी हुई है। इस संबंध में आर्थिक अपराध इकाई के एडिशनल एसपी कुमार इंद्र प्रकाश ने बताया कि आर्थिक अपराध इकाई थाना पटना में 14/26 एक केस दर्ज किया गया था, जो संगठित अपराध से संबंधित है। इसी को लेकर जमुई के 23 जगहों पर 23 अलग-अलग टीम गठित कर एक साथ छापेमारी की जा रही है। इसमें अभियुक्त गुड्डू यादव समेत अन्य लोग शामिल हैं। अबतक जितने भी दस्तावेज मिले हैं सबकी जांच की जा रही है। कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। छापेमारी जारी है। छापेमारी के बाद फाइनल रिपोर्ट एक साथ दी जाएगी। #jamuitopnews #jamuinews #jamuibihar #Crime #CrimeNews #EOU #आर्थिकअपराधइकाई #jamuiPolice

Jamui, Jamui | Jul 28, 2026

जमुई के सगदाहा गांव स्थित घर के आंगन में युवक को सांप के डंसने के बाद परिजन ने सांप को डब्बा में बंद कर पहुंचे सदर अस्पताल

जमुई जिले के खैरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सगदाहा गांव स्थित घर के आंगन में सांप ने लव कुमार सिंह को डंस लिया। घटना के बाद पूरे परिवार में अफरा- तफरी का माहौल बन गया। इसके बाद परिवार वालों द्वारा सांप को पकड़ कर डब्बा में बंद किया गया और युवक के साथ सांप को भी सदर अस्पताल लाया गया, ताकि सांप की पहचान कर डॉक्टर द्वारा सही इलाज किया जा सके। सोमवार की देर रात करीब 10:00 बजे तक डॉक्टर की निगरानी में युवक को रखा गया है। इसके बाद सबकुछ ठीक-ठाक रहने पर युवक को डिस्चार्ज कर दिया गया। #jamuitopnews #jamuinews #snack #SnackAttack

जमुई के सगदाहा गांव स्थित घर के आंगन में युवक को सांप के डंसने के बाद परिजन ने सांप को डब्बा में बंद कर पहुंचे सदर अस्पताल जमुई जिले के खैरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सगदाहा गांव स्थित घर के आंगन में सांप ने लव कुमार सिंह को डंस लिया। घटना के बाद पूरे परिवार में अफरा- तफरी का माहौल बन गया। इसके बाद परिवार वालों द्वारा सांप को पकड़ कर डब्बा में बंद किया गया और युवक के साथ सांप को भी सदर अस्पताल लाया गया, ताकि सांप की पहचान कर डॉक्टर द्वारा सही इलाज किया जा सके। सोमवार की देर रात करीब 10:00 बजे तक डॉक्टर की निगरानी में युवक को रखा गया है। इसके बाद सबकुछ ठीक-ठाक रहने पर युवक को डिस्चार्ज कर दिया गया। #jamuitopnews #jamuinews #snack #SnackAttack

Jamui, Jamui | Jul 28, 2026

जमुई: आज़ाद नगर स्थित वार्ड पार्षद फिरोज आलम उर्फ डीसू के आवास पर हुआ भव्य कवि सम्मेलन का आगाज, शायरी का अंदाज ने लोगों को खूब लुभाया, एक से बढ़कर एक प्रस्तुति पर झूमते रहे लोग

शहर स्थित वार्ड पार्षद फिरोज आलम उर्फ डीसू के आवास पर आयोजित भव्य कवि सम्मेलन एवं मुशायरे ने साहित्य प्रेमियों के लिए यादगार शाम बना दी। आयोजित इस कार्यक्रम में उत्तरप्रदेश के नामचीन कवि और शायरों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से देर रात 1:00 बजे तक लोगों को बांधे रखा। स्थानीय कवि और शायर ने भी खूब जलवा बिखेरा। एक से बढ़कर एक गजल, नज्म, गीत और हास्य-व्यंग्य की प्रस्तुतियों पर लोग तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का उत्साहवर्धन करते रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान साहित्य और शायरी का अनूठा संगम देखने को मिला।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के कई प्रसिद्ध शायरों और कवियों ने अपनी रचनाओं से समां बांध दिया। इनमें रीना तिवारी, जहीर सऊद किरातपुरी, शारीक फुलपुरी, परवेज कौसर मारूफी, डॉ. सुरेश अकेला, शमशा अलबेला और दानिश कमाल सरगम प्रमुख रूप से शामिल रहे। सभी रचनाकारों ने अपने-अपने अंदाज में प्रेम, समाज, देशभक्ति, इंसानियत और समकालीन विषयों पर आधारित रचनाएं प्रस्तुत कर लोगों की खूब वाहवाही लूटी।
इस अवसर पर जमुई के स्थानीय रचनाकारों ने भी अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कवित्री डा.  रिंकी कुमारी, डा. नूतन कुमारी, मास्टर इरशाद, वरिष्ठ कवि डा. एस.एन. झा तथा डा. मासूम रजा सहित कई कवियों ने अपनी प्रभावशाली कविताओं और शायरी से उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। स्थानीय और बाहरी रचनाकारों की साझा प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को और भी यादगार बना दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर सलाउद्दीन ने की, जबकि मंच संचालन प्रसिद्ध साहित्यकार डा. महफूज आलम ने बेहद प्रभावशाली अंदाज में किया। उनके सहज और रोचक संचालन ने पूरे कार्यक्रम में ऊर्जा बनाए रखी। मुख्य अतिथि के रूप में तत्कालीन एसडीपीओ राकेश कुमार, डा. नीरज साह, डा.. ललित सिंह, उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार, मनोज सिंह, डा. एके. सिन्हा तथा शेखपुरा के जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी कवियों, शायरों, मुख्य अतिथियों और विशिष्ट अतिथियों को मेडल, मोमेंटो और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के दौरान आयोजकों ने साहित्य और संस्कृति के क्षेत्र में योगदान देने वाले सभी रचनाकारों के प्रति आभार व्यक्त किया।
देर रात तक चले इस कवि सम्मेलन और मुशायरे में बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमी मौजूद रहे। कार्यक्रम ने न केवल साहित्य और शायरी की समृद्ध परंपरा को आगे बढ़ाया, बल्कि समाज में सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रति लोगों की बढ़ती रुचि का भी परिचय दिया। आयोजन की सफलता पर उपस्थित लोगों ने आयोजकों की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे साहित्यिक कार्यक्रम आयोजित करने की उम्मीद जताई। #kavisammelanmahotsav #jamuitopnews #jamuinews #jamuibihar Part 2

जमुई: आज़ाद नगर स्थित वार्ड पार्षद फिरोज आलम उर्फ डीसू के आवास पर हुआ भव्य कवि सम्मेलन का आगाज, शायरी का अंदाज ने लोगों को खूब लुभाया, एक से बढ़कर एक प्रस्तुति पर झूमते रहे लोग शहर स्थित वार्ड पार्षद फिरोज आलम उर्फ डीसू के आवास पर आयोजित भव्य कवि सम्मेलन एवं मुशायरे ने साहित्य प्रेमियों के लिए यादगार शाम बना दी। आयोजित इस कार्यक्रम में उत्तरप्रदेश के नामचीन कवि और शायरों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से देर रात 1:00 बजे तक लोगों को बांधे रखा। स्थानीय कवि और शायर ने भी खूब जलवा बिखेरा। एक से बढ़कर एक गजल, नज्म, गीत और हास्य-व्यंग्य की प्रस्तुतियों पर लोग तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का उत्साहवर्धन करते रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान साहित्य और शायरी का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के कई प्रसिद्ध शायरों और कवियों ने अपनी रचनाओं से समां बांध दिया। इनमें रीना तिवारी, जहीर सऊद किरातपुरी, शारीक फुलपुरी, परवेज कौसर मारूफी, डॉ. सुरेश अकेला, शमशा अलबेला और दानिश कमाल सरगम प्रमुख रूप से शामिल रहे। सभी रचनाकारों ने अपने-अपने अंदाज में प्रेम, समाज, देशभक्ति, इंसानियत और समकालीन विषयों पर आधारित रचनाएं प्रस्तुत कर लोगों की खूब वाहवाही लूटी। इस अवसर पर जमुई के स्थानीय रचनाकारों ने भी अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कवित्री डा. रिंकी कुमारी, डा. नूतन कुमारी, मास्टर इरशाद, वरिष्ठ कवि डा. एस.एन. झा तथा डा. मासूम रजा सहित कई कवियों ने अपनी प्रभावशाली कविताओं और शायरी से उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। स्थानीय और बाहरी रचनाकारों की साझा प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को और भी यादगार बना दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर सलाउद्दीन ने की, जबकि मंच संचालन प्रसिद्ध साहित्यकार डा. महफूज आलम ने बेहद प्रभावशाली अंदाज में किया। उनके सहज और रोचक संचालन ने पूरे कार्यक्रम में ऊर्जा बनाए रखी। मुख्य अतिथि के रूप में तत्कालीन एसडीपीओ राकेश कुमार, डा. नीरज साह, डा.. ललित सिंह, उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार, मनोज सिंह, डा. एके. सिन्हा तथा शेखपुरा के जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी कवियों, शायरों, मुख्य अतिथियों और विशिष्ट अतिथियों को मेडल, मोमेंटो और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के दौरान आयोजकों ने साहित्य और संस्कृति के क्षेत्र में योगदान देने वाले सभी रचनाकारों के प्रति आभार व्यक्त किया। देर रात तक चले इस कवि सम्मेलन और मुशायरे में बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमी मौजूद रहे। कार्यक्रम ने न केवल साहित्य और शायरी की समृद्ध परंपरा को आगे बढ़ाया, बल्कि समाज में सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रति लोगों की बढ़ती रुचि का भी परिचय दिया। आयोजन की सफलता पर उपस्थित लोगों ने आयोजकों की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे साहित्यिक कार्यक्रम आयोजित करने की उम्मीद जताई। #kavisammelanmahotsav #jamuitopnews #jamuinews #jamuibihar Part 2

Jamui, Jamui | Jul 28, 2026

जमुई: आज़ाद नगर स्थित वार्ड पार्षद फिरोज आलम उर्फ डीसू के आवास पर हुआ भव्य कवि सम्मेलन का आगाज, शायरी का अंदाज ने लोगों को खूब लुभाया, एक से बढ़कर एक प्रस्तुति पर झूमते रहे लोग

शहर स्थित वार्ड पार्षद फिरोज आलम उर्फ डीसू के आवास पर आयोजित भव्य कवि सम्मेलन एवं मुशायरे ने साहित्य प्रेमियों के लिए यादगार शाम बना दी। आयोजित इस कार्यक्रम में उत्तरप्रदेश के नामचीन कवि और शायरों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से देर रात 1:00 बजे तक लोगों को बांधे रखा। स्थानीय कवि और शायर ने भी खूब जलवा बिखेरा। एक से बढ़कर एक गजल, नज्म, गीत और हास्य-व्यंग्य की प्रस्तुतियों पर लोग तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का उत्साहवर्धन करते रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान साहित्य और शायरी का अनूठा संगम देखने को मिला।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के कई प्रसिद्ध शायरों और कवियों ने अपनी रचनाओं से समां बांध दिया। इनमें रीना तिवारी, जहीर सऊद किरातपुरी, शारीक फुलपुरी, परवेज कौसर मारूफी, डॉ. सुरेश अकेला, शमशा अलबेला और दानिश कमाल सरगम प्रमुख रूप से शामिल रहे। सभी रचनाकारों ने अपने-अपने अंदाज में प्रेम, समाज, देशभक्ति, इंसानियत और समकालीन विषयों पर आधारित रचनाएं प्रस्तुत कर लोगों की खूब वाहवाही लूटी।
इस अवसर पर जमुई के स्थानीय रचनाकारों ने भी अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कवित्री डा.  रिंकी कुमारी, डा. नूतन कुमारी, मास्टर इरशाद, वरिष्ठ कवि डा. एस.एन. झा तथा डा. मासूम रजा सहित कई कवियों ने अपनी प्रभावशाली कविताओं और शायरी से उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। स्थानीय और बाहरी रचनाकारों की साझा प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को और भी यादगार बना दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर सलाउद्दीन ने की, जबकि मंच संचालन प्रसिद्ध साहित्यकार डा. महफूज आलम ने बेहद प्रभावशाली अंदाज में किया। उनके सहज और रोचक संचालन ने पूरे कार्यक्रम में ऊर्जा बनाए रखी। मुख्य अतिथि के रूप में तत्कालीन एसडीपीओ राकेश कुमार, डा. नीरज साह, डा.. ललित सिंह, उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार, मनोज सिंह, डा. एके. सिन्हा तथा शेखपुरा के जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी कवियों, शायरों, मुख्य अतिथियों और विशिष्ट अतिथियों को मेडल, मोमेंटो और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के दौरान आयोजकों ने साहित्य और संस्कृति के क्षेत्र में योगदान देने वाले सभी रचनाकारों के प्रति आभार व्यक्त किया।
देर रात तक चले इस कवि सम्मेलन और मुशायरे में बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमी मौजूद रहे। कार्यक्रम ने न केवल साहित्य और शायरी की समृद्ध परंपरा को आगे बढ़ाया, बल्कि समाज में सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रति लोगों की बढ़ती रुचि का भी परिचय दिया। आयोजन की सफलता पर उपस्थित लोगों ने आयोजकों की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे साहित्यिक कार्यक्रम आयोजित करने की उम्मीद जताई। #kavisammelanmahotsav #jamuitopnews #jamuinews #jamuibihar

जमुई: आज़ाद नगर स्थित वार्ड पार्षद फिरोज आलम उर्फ डीसू के आवास पर हुआ भव्य कवि सम्मेलन का आगाज, शायरी का अंदाज ने लोगों को खूब लुभाया, एक से बढ़कर एक प्रस्तुति पर झूमते रहे लोग शहर स्थित वार्ड पार्षद फिरोज आलम उर्फ डीसू के आवास पर आयोजित भव्य कवि सम्मेलन एवं मुशायरे ने साहित्य प्रेमियों के लिए यादगार शाम बना दी। आयोजित इस कार्यक्रम में उत्तरप्रदेश के नामचीन कवि और शायरों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से देर रात 1:00 बजे तक लोगों को बांधे रखा। स्थानीय कवि और शायर ने भी खूब जलवा बिखेरा। एक से बढ़कर एक गजल, नज्म, गीत और हास्य-व्यंग्य की प्रस्तुतियों पर लोग तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का उत्साहवर्धन करते रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान साहित्य और शायरी का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के कई प्रसिद्ध शायरों और कवियों ने अपनी रचनाओं से समां बांध दिया। इनमें रीना तिवारी, जहीर सऊद किरातपुरी, शारीक फुलपुरी, परवेज कौसर मारूफी, डॉ. सुरेश अकेला, शमशा अलबेला और दानिश कमाल सरगम प्रमुख रूप से शामिल रहे। सभी रचनाकारों ने अपने-अपने अंदाज में प्रेम, समाज, देशभक्ति, इंसानियत और समकालीन विषयों पर आधारित रचनाएं प्रस्तुत कर लोगों की खूब वाहवाही लूटी। इस अवसर पर जमुई के स्थानीय रचनाकारों ने भी अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कवित्री डा. रिंकी कुमारी, डा. नूतन कुमारी, मास्टर इरशाद, वरिष्ठ कवि डा. एस.एन. झा तथा डा. मासूम रजा सहित कई कवियों ने अपनी प्रभावशाली कविताओं और शायरी से उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। स्थानीय और बाहरी रचनाकारों की साझा प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को और भी यादगार बना दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर सलाउद्दीन ने की, जबकि मंच संचालन प्रसिद्ध साहित्यकार डा. महफूज आलम ने बेहद प्रभावशाली अंदाज में किया। उनके सहज और रोचक संचालन ने पूरे कार्यक्रम में ऊर्जा बनाए रखी। मुख्य अतिथि के रूप में तत्कालीन एसडीपीओ राकेश कुमार, डा. नीरज साह, डा.. ललित सिंह, उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार, मनोज सिंह, डा. एके. सिन्हा तथा शेखपुरा के जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी कवियों, शायरों, मुख्य अतिथियों और विशिष्ट अतिथियों को मेडल, मोमेंटो और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के दौरान आयोजकों ने साहित्य और संस्कृति के क्षेत्र में योगदान देने वाले सभी रचनाकारों के प्रति आभार व्यक्त किया। देर रात तक चले इस कवि सम्मेलन और मुशायरे में बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमी मौजूद रहे। कार्यक्रम ने न केवल साहित्य और शायरी की समृद्ध परंपरा को आगे बढ़ाया, बल्कि समाज में सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रति लोगों की बढ़ती रुचि का भी परिचय दिया। आयोजन की सफलता पर उपस्थित लोगों ने आयोजकों की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे साहित्यिक कार्यक्रम आयोजित करने की उम्मीद जताई। #kavisammelanmahotsav #jamuitopnews #jamuinews #jamuibihar

Jamui, Jamui | Jul 28, 2026

जमुई: गिद्धौर में ई-रिक्शा पलटने से चालक घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती - Jamui News