बांसगांव: हाटा बाजार अंडरपास पर खड़े ट्रेलर में पीछे से घुसा दूसरा ट्रेलर, चालक केबिन में फंसा; गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया
गोरखपुर के हाटा बाजार अंडरपास पर शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे दो ट्रेलरों की टक्कर में एक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। बड़हलगंज की ओर से आ रहे ट्रेलर ने सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ट्रेलर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में फंस गया।