भितरवार: वार्ड 5 में ट्रैक्टर पूजन के दौरान हादसा, दो महिलाएं घायल, ग्वालियर रेफर
नगर की वार्ड क्रमांक 5 स्थित मुख्य सड़क मार्ग पर ट्रैक्टर पूजन के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। पूजन के समय अचानक ट्रैक्टर स्टार्ट होकर आगे बढ़ गया जिससे पूजन कर रही दो महिला उसकी चपेट में आ गई। दोनों को गंभीर अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भितरवार लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने ग्वालियर रेफर कर दिया।