लखीसराय: जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रतिबंधित गुटखा मसाला बेचने वालों के खिलाफ शहर के नया बाजार में की गई छापेमारी।
लखीसराय जिलाधिकारी रजनीकांत के निर्देश पर कोटा नोडल पदाधिकारी जितेंद्र कुमार एवं कविया थाने के पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों के साथ शहर के नया बाजार पचना रोड स्थित एक दर्जन दुकानों में छापेमारी कर गुटखा तंबाकू को जप्त कर नोडल पदाधिकारी के द्वारा तंबाकू उत्पाद अधिनियम की धारा के तहत कार्रवाई करते हुए दुकानदारों से जुर्माना वसूला गया।