लखीसराय: फेस अटेंडेंस नियम का विरोध कर रहे एनएचएम कर्मियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य सूरजगढ़ा में दिया धरना
एफआरएएस यानी फेस अटेंडेंस नियम लागू किए जाने के विरोध में जिले भर में एएनएम-आर एवं सीएचओ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं. शनिवार को सीएचसी सूरजगढ़ा में हड़ताल पर चल रहे एएनएम-आर एवं सीएचओ ने धरना दिया. हड़ताल पर चल रहे एएनएम-आर एवं सीएचओ का कहना है कि इंफ्रास्ट्रक्चर के अभाव में समय पर फेस अटेंडेंस बनाना मुमकिन नहीं है. सरकार एफआरएएस नियम वापस ले.