लखीसराय: लखीसराय सदर अस्पताल में प्रसव पीड़िता से खून के नाम पर पांच हजार की अवैध उगाही
लखीसराय सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के लिए आई पीड़िता से खून के एवज में पांच हजार अवैध उगाही का मामला सामने आया है। मामला संज्ञान में आते ही सदर अस्पताल प्रबंधन सहित पूरे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। लगातार खून के काला कारोबार में एक बार फिर ब्लड बैंक में ही बिचौलियों के द्वारा अवैध रूप से पैसे लेने का मामला सामने आया है।