हज़ारीबाग: हजारीबाग में आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक, 15 अप्रैल तक शत-प्रतिशत राशन वितरण का निर्देश
हजारीबाग समाहरणालय में सोमवार को आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह के निर्देश पर आयोजित बैठक में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम और राज्य खाद्य सुरक्षा योजना की प्रगति की समीक्षा की गई। जिला आपूर्ति पदाधिकारी मुरली यादव ने पीडीएस व्यवस्था, राशन कार्ड वेरिफिकेशन, डोर स्टेप डिलीवरी और लंबित मामलों पर चर्चा की। अधिकारियों को अयोग्य कार्डधारियों के विलोपन और पीजीएमएस मामलों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश दिए गए। साथ ही अप्रैल माह का राशन 15 अप्रैल तक शत-प्रतिशत वितरण सुनिश्चित करने को कहा गया।