नशा मुक्ति जागरूकता अभियान हेतु पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक सतना के मार्गदर्शन में महिला थाना प्रभारी निरीक्षक श्वेता मौर्या द्वारा जिले में नशा मुक्ति एंव जन-जागरूकता
अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 17.07.26 को पी.एम. श्री शासकीय व्यकंट उच्च. माध्य. विद्या. क्र. 02, विनायक पब्लिक हायर सेकेन्डरी स्कूल एंव ग्राम पंचायत पौडी तथा थाना परिसर में नशा के प्रति जन जागरुकता संबधी व्याख्यान एंव स्कूल के आस पास तम्बाकू/ सिगरेट की गुमती हटवायी गयी । छात्र छात्रों एवं नागरिकों को नशा से होने वाले दुस्प्रभाव के बारे में बताया गया । अभियान के दौरान पोस्टर, पम्पलेट, जनसंवाद, सोशल मीडिया संदेश एवं जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से नागरिकों तक नशा मुक्ति का संदेश पहुंचाया जा रहा है। साथ ही लोगों से अपील की गई कि वे नशा न करे । इसके लिए सभी को शपथ दिलाई गई।