दतिया: सिंध नदी पुल के नीचे मिला अज्ञात युवक का शव, पहचान न होने पर गोराघाट पुलिस ने दतिया में कराया अंतिम संस्कार
Datia, Datia | Apr 12, 2026 दतिया जिले के गोराघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंध नदी के पुल के नीचे 10 अप्रैल की सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने शव देख तत्काल गोराघाट पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में सुरक्षित रखवाकर उसकी शिनाख्त के प्रयास किए।